-
Advertisement
पिछड़ चुके प्रदेश को सहयोग की जरूरत, केंद्र सरकार से बातचीत कर रही हूं
Kangana Ranaut: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रणौत ने कुल्लू में दिशा कमेटी की बैठक में राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चल रही विकास परियोजनाओं पर चर्चा की, उनका विवरण लिया और उन्हें बेहतर बनाने के लिए सुझावों पर भी चर्चा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पिछड़ चुके प्रदेश को केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है और इसको लेकर वह केंद्र में बातचीत कर रही हैं।
ओवरऑल डेवलपमेंट को लेकर अनुरोध करेंगे
कंगना ने कहा कि कुल्लू में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ उन्होंने चर्चा की है कि प्रदेश का संपूर्ण विकास कैसे किया जा सकता है और योजनाओं को धरातल पर उतारना कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है। केंद्र सरकार से ओवरऑल डेवलपमेंट को लेकर अनुरोध किया जाएगा। कंगना ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में बड़ी स्कीमें लागू की हैं, लेकिन फिर भी हम पहले से जितने पिछड़ गए हैं, उसके लिए उनके सहयोग की जरूरत रहेगी।
तुलसी

