-
Advertisement
हिमाचल हाईकोर्ट को फिर मिली बम को उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन शुरू
Himachal High Court: हिमाचल हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है । सूचना मिलते ही पुलिस की टीम हाईकोर्ट परिसर में पहुंच गई है और वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बम निरोधक दस्ते (Bomb disposal squad) और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। मोबाइल बम निरोधक वैन भी मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि VPN के माध्यम से सामान्य मेल आई। जिसमें किसी विशेष स्थान का जिक्र नहीं है। लेकिन एतिहातन हाई कोर्ट में चेकिंग शुरू कर दी है।
जांच एजेंसी और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
जाहिर है इससे पहले भी हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, उस समय भी सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु परिसर और भवन से बरामद नहीं की गई थी। प्रदेश में लगातार ईमेल के माध्यम से आ रही धमकियों को देखते हुए जांच एजेंसी और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
संजू चौधरी

