-
Advertisement
बहू ने कर दिया कमाल,सास भी हो गई होगी निहाल-Video देख समझ जाएंगे आप
Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। हर दिन अनगिनत वीडियो यूजर्स द्वारा पोस्ट किए जाते हैं और उन्हीं में से कुछ जो लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं। आपने ऐसा कुछ पहले शायद ही कभी देखा होगा।
स्मार्ट बहू की कहानी
🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/dmUOvbXDCt— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) June 22, 2025
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पहले तो गैस को ऑन करती है। इसके बाद वो उस पर फ्राइंग स्ट्रेनर यानी तलने वाली छलनी रख देती है। उस फ्राइंग स्ट्रेनर में वो कोयला रखती है और उस कोयला को गर्म करती है। कोयला जब गर्म हो जाता तो महिला उसके ऊपर रोटी सेंकते हुए नजर आती है। इतना ही नहीं महिला उसी कोयले पर भुट्टा भी सेंकते हुए नजर आती है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
ये बहू कहां से मंगवाई भाई
वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा हुआ है, स्मार्ट बहू की कहानी वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा, ये बहू कहां से मंगवाई भाई। ऐसे कई कमेंट वीडियो देखने के बाद यूजर्स दे रहे हैं।
-राहुल कुमार

