-
Advertisement
सहायक ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के ठिकानों से ED ने जब्त की लग्जरी कारें और महंगी अवैध शराब
Himachal News: प्रवर्तन निदेशालय ने सहायक ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। इन में लग्जरी कारें और महंगी अवैध शराब शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चंडीगढ़ ज़ोन इकाई ने 22 और 23 जून को हिमाचल के धर्मशाला हरियाणा और पंजाब स्थित सात आवासीय, व्यावसायिक परिसरों और एक सरकारी कार्यालय में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
40 से अधिक बैंक खाते, तीन लॉकर
यह छापेमारी निश्चांत सरीन (वर्तमान में सहायक ड्रग कंट्रोलर, धर्मशाला) और उनके परिजनों के ठिकानों पर की गई, जो पहले बद्दी, हिमाचल प्रदेश में सहायक ड्रग कंट्रोलर के पद पर तैनात थे। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 32 लाख रुपये मूल्य की दो लग्जरी गाड़ियाँ, 40 से अधिक बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉज़िट रसीदें, और तीन लॉकर जब्त किए गए हैं। साथ ही, न्यू चंडीगढ़ स्थित ओमैक्स कैसिया सोसाइटी में स्थित उनके आवास से 60 से अधिक अवैध शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।
सरकारी पद का दुरुपयोग का मामला
ED के अनुसार, यह मामला सरकारी पद का दुरुपयोग कर निजी लाभ लेने, भ्रष्टाचार और घूसखोरी से संबंधित है। निश्चांत सरीन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर भारी संपत्ति अर्जित की, जिसका कोई वैध स्रोत नहीं बताया जा सका। जांच एजेंसी द्वारा आगे की जांच जारी है और यह संभावना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

