-
Advertisement
पर्यटकों के लिए गुड न्यूज- HPTDC के होटलों में मिलेगा 40 फीसदी तक डिस्काउंट
Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश घुमने आने वालों के लिए एक गुड न्यूज है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों के कमरों की बुकिंग पर मानसून पर्यटन सीजन के लिए डिस्काउंट का ऐलान किया है। ये डिस्काउंट 20 से 40 फीसदी रहेगा और 15 जुलाई से 12 सितंबर तक पर्यटक इसका लाभ उटा पाएंगे। वर्तमान मेंप्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विकास निगम के होटलों में अभी 40 से 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। वीकेंड पर यह 60 से 90 प्रतिशत तक पहुंच रही है।इस छूट के बाद कमरों का किराया लगभग आधा रह जाएगा।
HPTDC की वेबसाइट पर कर सकते हैं बुकिंग
आप को बता दें कि पर्यटन विकास निगम के पास ज्यादातर कमरे 2 हजार से 6 हजार रुपए रोजाना किराए वाले कमरे है। 40 फीसदी तक छूट वाले होटलों में 2000 रुपए का कमरा 1200 रुपए में मिलेगा। 30 फीसदी छूट वाले होटलों का में 2000 रुपए का कमरा अब 1400 रुपए और 20फीसदी छूट पर 1600 रुपए में कमरा मिलेगा। HPTDC के प्रदेश में अलग-अलग लोकेशन पर लगभग 56 होटल चल रहे हैं। इनकी ऑनलाइन बुकिंग HPTDC की वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है। साइट पर डिस्काउंट और निगम के होटलों की पूरी जानकारी दी गई है। इसके अलावा होटलों में पहुंचकर भी टूरिस्ट बुकिंग कर सकते हैं।
इन होटलों में मिलेगी 40 व 20 फीसदी छूट
कसौली के रोज कॉमन, नारकंडा के होटल हाटू, चायल पैलेस और अनेक्सी, नालदेहरा के द गोल्फ ग्लेड, डलहौजी के होटल मणिमहेश, गीतांजलि और फागू के होटल एप्पल ब्लॉसम में 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। पर्यटन निगम के रोहड़ू के चांशल, होटल बघाल, रामपुर के बुशेहर रिजेंसी, रिवालसर के टूरिस्ट इन, कुल्लू के होटल सिल्वरमून और सरवरी, सराहन में होटल श्रीखंड और मनाली के होटल रोहतांग मनालसू में 20 फीसदी की छूट रहेगी।
संजू चौधरी

