-
Advertisement
शिमला में सड़क हादसा: जलोग में पिकअप गिरी खाई में, दो लोगों की गई जा#न
Himachal Accident: शिमला के सुन्नी क्षेत्र के जलोग में सड़क हादसा हुआ है । यहां पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। सुबह स्थानीय लोगों ने जब वाहन को खाई में गिरे देखा तो उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान प्रेम चंद और दिनेश के रूप में हुई है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसा जलोग के गलु के समीप पेश आया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुन्नी अस्पताल लेकर गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक दुर्घटना किस कारण हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
संजू चौधरी

