-
Advertisement
Google Map का सहारा लेना पड़ा भारी-नदी में कार सहित बह गया परिवार, लोगों ने बचाया
Himachal News:वैसे तो गूगल मैप अक्सर शहर से लेकर गांव तक लोगों को किसी भी लोकेशन को ढूंढने में काफी मदद करता है। पर कई बार गूगल मैप के सहारे चलते लोग गलत जगह पर भी पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ हिमाचल प्रदेश के एक परिवार के साथ जो अपनी बेटी को एग्जाम दिलाने ले जा रहा था। इस परिवार को गूगल मैप का सहारा लेना भारी पड़ गया और लोगों ने इस परिवार की जान बचाई। हालांकि घटना दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल, घटना के बाद दभोटा पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है।
हिमाचल के एक परिवार को Google Map का सहारा लेना पड़ा भारी । कार सहित बह गए चार लोग लोगों ने कड़ी मशक्कत से बचाया #GoogleMap #family #nalagarh #dabhotabridge #car #river #Rescued pic.twitter.com/YKdq2cDX0z
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) July 5, 2025
छात्रा को ऊना में परीक्षा देने जाना था
माजरा ये है कि नालागढ़ की रहने वाली छात्रा को ऊना में एक परीक्षा देने जाना था ।परिवार को नालागढ़ से पंजाब के भरतगढ़ और फिर कीरतपुर होते हुए ऊना पहुंचना था। लेकिन गूगल मैप के सहारा लेते हुए वे नालागढ़ में ही दभोटा पुल के रास्ते चले गए जबकि ये पुल दो साल पहले ही पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। जैसे ही उनकी कार नदी के पास पहुंची तो तेज बहाव में बुरी तरह फंस गई और कई किलोमीटर तक पानी के साथ बहती रही।स्थानीय लोगों की साहस के दिखाते हुए सभी कार सवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत रही कि परिवार के लेगों को हल्की चोटें लगीं।कार में चार लोग सवार थे
2023 की भारी बारिश में बह गया दभोटा पुल
हिमाचल और पंजाब को जोड़ने वाला दभोटा नदी पर बना महत्वपूर्ण पुल 2023 की भारी बारिश और बाढ़ की त्रासदी में पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन ना तो हिमाचल और ना ही पंजाब सरकार ने इस पुल के पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है। इसकी वजह से स्थानीय लोग, यात्री और ट्रांसपोर्टर भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पुल के कारण लोगों को 5-10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर बोदला मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो एक संकरा और जोखिम भरा रास्ता है। बारिश के मौसम में नदी का तेज बहाव इस मार्ग को और भी खतरनाक बना देता है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

