-
Advertisement
होशियारपुर के दसूहा में भीषण हादसा: सड़क के बीचों-बीच पलटी बस, 6 यात्रियों की मौ#त
Accident: कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा के साथ लगते जिला होशियापुर के दसूहा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर बस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दसूहा के हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास हुआ। यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अभी तक छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 के करीब लोग घायल हो गए। घायलों को दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यात्रियों में चीख पुकार मच गई
जानकारी के अनुसार, होशियारपुर के दसूहा में सोमवार सुबह एक बस कार के साथ टक्कर होने के बाद बीच सड़क पर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में छह यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। निजी कंपनी करतार बस की यह मिनी बस तलवाड़ा दसूहा रोड पर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर से अनियंत्रित होकर पलट गई।
रविन्द्र चौधरी

