-
Advertisement
ITI Student | Examination | Hulchal
शिमला की महिला आईटीआई में एक गंभीर मामला सामने आया है संस्थान की गलती की वजह आज से होने वाली परीक्षा में छात्रा नहीं बैठ पाई । संस्थान टेक्नीक एमब्रायडरी ट्रेड में केवल पांच ही छात्राएं थी, पांच छात्राओं में से तीन का नाम भारती है, जिस में एक छात्रा ने कोर्स छोड़ दिया था, जबकि बाकी कोर्स कर रही थी। संस्थान ने बोर्ड को परीक्षा के लिए आवश्यक हाजिरी, फीस और इंटरनल असेस्मेंट का जो रिकॉर्ड भेजा, कोर्स छोड़ चुकी प्रशिक्षु का भेज दिया गया। जो कोर्स कर रही थी, उसका रोल नंबर ही जनरेट नहीं हुआ। वह प्रैक्टिकल और कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं देने से भी वंचित रह गईं।

