-
Advertisement
शाहपुर में दिल दहला देने वाली घटना: रिहलू में अपनी लाइसेंसी बंदूक से पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली
Himachal News: कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर रिहलू गांव में शनिवार को पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्मह#त्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है । पूर्व सैनिक की पहचान भजनदास निवासी रिहलू के रूप में हुई है।
फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया
सूचना मिलने पर शाहपुर थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शुरुआती जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया अभी तक पूर्व सैनिक भजनदास द्वारा आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। थाना प्रभारी शाहपुर, करतार चंद ने बताया कि पुलिस की टीम मृतक के परिजनों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके। परिजनों के बयानों से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
रविंद्र चौधरी

