-
Advertisement
HRTC कर्मियों की सरकार को सीधी चेतावनी- मांगें पूरी ना हुई तो आठ घंटे ड्यूटी देंगे कर्मचारी
HRTC Employees : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की परेशानी बढ़ने वाली है। अपनी मांगें पूरी ना होने के चलते अब ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने ओवर टाइम ड्यूटी बंद करने की चेतावनी दी है। HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के राज्य अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार ने 31 जुलाई तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई, तो एक अगस्त से कर्मचारी केवल आठ घंटे ड्यूटी देंगे।
100 करोड़ का ओवरटाइम निगम के पास लंबित
यूनियन ने सरकार को 11 जुलाई को अल्टीमेटम दिया था। पांच साल का 100 करोड़ रुपये का ओवरटाइम निगम के पास लंबित है। इसके अलावा करोड़ों रुपये का चिकित्सा भत्ता सरकार के पास लंबित है। यही नहीं, कर्मचारियों को माह की पहली तारीख को वेतन नहीं मिल रहा है। 23 जुलाई को निगम प्रबंधन के साथ कर्मचारियों की बैठक होगी। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार हैं। यूनियन का कहना है कि सरकार के आश्वासन से बात नहीं बनेगी। जब तक कर्मचारियों की देनदारियां नहीं दी जाएंगी, तब तक कर्मचारी आठ घंटे ही ड्यूटी देंगे।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

