-
Advertisement
केंद्र के सामने मांग रखना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी जयराम ठाकुर की नहीं-राज्यपाल शुक्ल की दो टूक
Governor Shiv Pratap Shukla: हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए केंद्रीय मदद लाने के मामले में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दो टूक कहा कि केंद्र के समक्ष प्रदेश की मांग उठने की जिम्मेदारी सीएम की है जयराम ठाकुर की नहीं। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने सीएम के उस बयान पर असहमति जताई जिसमें सीएम सुक्खू ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केंद्र की बीजेपी सरकार के समक्ष हिमाचल के लिए केंद्र से मदद की मांग करें।
केंद्र सरकार नुकसान का जायजा लेकर राहत देगी
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए जमीन केंद्र नहीं लाएगी और प्रभावितों को बसाने का काम भी प्रदेश सरकार को ही करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नुकसान का जायजा लेकर राहत देगी। इसके लिए केंद्र की टीम प्रदेश में आकर आंकलन कर रही है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी नितिन गडकरी से हिमाचल को अतिरिक्त मदद की मांग की है।
आपदा के विषय पर कोई चर्चा नहीं सीएम ने
राज्यपाल ने कहा कि वो सीएम सुक्खू की इस बात से वह सहमत नहीं हैं कि जयराम ठाकुर बीजेपी से हैं तो केंद्र की बीजेपी सरकार के सामने मांग रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष बात रखने की जिम्मेदारी सीएम की है, जयराम ठाकुर की नहीं। राज्यपाल ने बताया कि सीएम सुक्खू ने उनसे आपदा के विषय पर कोई चर्चा नहीं की। इसके अलावा नौ तोड़ के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि सरकार से सिर्फ संख्या मांगी गई थी, लेकिन अभी तक संख्या नहीं दी गई है।
नया रिहैब सेंटर नहीं खोल पा रही सरकार
वहीं, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने एक बार फिर प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार प्रदेश में एक नया रिहैब सेंटर नहीं खोल पा रही है, सेंटर खोलने के मामले में केवल जगह तलाश करने की बात सरकार कहती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में काशी में आयोजित केंद्र के कार्यक्रम नशा मुक्ति युवा विकसित भारत में बहुत शामिल हुए थे, जहां उन्होंने हिमाचल में चलाए जा रहे हैं नशा अभियानों की बात रखी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जागरूकता बढ़ी है लेकिन प्रदेश में बढ़ते नशे को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने और मांग में कटौती करने के लिए काम करने की जरूरत है।
संजू चौधरी

