-
Advertisement
रूस में क्रैश हुआ यात्री विमान, 49 लोग थे सवार बीच हवा में गायब होने के बाद मिला मलबा
Russia Plane Crash: रूस के अमूर इलाके में अंगारा एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश हो गया है। इसमें 49 यात्री सवार थे। रूस की सेना को एक मलबा मिला है, जिसे के बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है। यह प्लेन कुछ घंटे पहले रडार से गायब हो गया था। प्लेन क्रैश में सभी 49 लोगों के मारे जाने की आशंका है। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक एन-24 कोड से संचलित हो रहे इस प्लेन 5 बच्चों समेत 43 यात्री सवार थे. वहीं 6 चालक दल के सदस्य भी विमान में मौजूद थे।
विमान का मलबा एक जंगल में मिला
विमान को टिंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन पहले प्रयास में यह सफल नहीं हो पाया, जिसके बाद पायलट ने इसे फिर से उतारने की कोशिश की, लेकिन विमान 15 किमी दूर जाकर क्रैश कर गया। विमान का मलबा एक जंगल में मिला है। दुर्घटनाग्रस्त एएन-24 का मलबा आधा किलोमीटर तक बिखरा पड़ा है। दुर्घटनास्थल पर उतरना असंभव है। बचाव दल रस्सियों के सहारे वहां उतरने की योजना बना रहे हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

