-
Advertisement
CM सुक्खू बोले, Governor ने Himachal के संदर्भ में जो टिप्पणी की है उन्हें शोभा नहीं देती
CM Sukhu; शिमला। चार दिन तक चलने वाली कैबिनेट की बैठक से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा है कि राज्यपाल ने हिमाचल के संदर्भ में जो टिप्पणी की है,उन्हें शोभा नहीं देती है। राज्यपाल संवैधानिक पद पर हैं,हम उनका सम्मान करते हैं,हिमाचल के लोगों का सम्मान करना चाहिए। नशे के खिलाफ जो कार्रवाई हमारी सरकार ने की है पिछली कोई सरकार नहीं कर पाई है। सरकार बनने के 3 महीने के भीतर ही प्रदेश सरकार ने एनडीपीएस एक्ट में बदलाव कर कानून सख्त किया और 43 करोड़ की संपत्ति अभी संपति जफ़्त की है यही नहीं पंचायत स्तर पर भी नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा निवारण केंद्र भी खोले जा रहे हैं इन्हें बनाने में समय लगता है। राज्यपाल (Governor) महोदय को मैं खुद भी राजभवन जाकर बताना चाहूंगा,कि नशे में कमी आई है। कई एनजीओ इस पर काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि राज्यपाल को संवैधानिक पद पर बैठकर हिमाचल (Himachal) के संदर्भ में टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। मैं उनसे मिलकर इस संदर्भ में बात करूंगा।
हिमाचल में बढ़ते नशे को रोकने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की टिप्पणी पर बोले सीएम सुक्खू – इस तरह की टिप्पणी उन्हें शोभा नहीं देती @SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @CMOFFICEHP pic.twitter.com/WiAcnXi77E
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) July 28, 2025
तिरंगे का अपमान सरकार लेगी कड़ा संज्ञान
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर काले झंडे और जूते फेंकने के मामले में सीएम ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी वहां पर लोगों का दुख दर्द बांटने गए थे और वहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आकर उनके साथ बहस बाजी की और उनकी गाड़ी पर काले झंडे और जूते फेंके जो तिरंगे का अपमान है कांग्रेस पार्टी कभी भी तिरंगा के अपमान सहन नहीं करेगी। इसको लेकर आज बागवानी मंत्री जगत नेगी के साथ चर्चा की जाएगी और उसके बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सराज में मंत्री जगत सिंह नेगी काफिले पर काले झंडे फेंकने के मामले में क्या कहा सुनिए ….#CMSukhwinderSinghSukhu #JagatSinghNegi #Seraj pic.twitter.com/vprWh3MAFP
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) July 28, 2025
जयराम ठाकुर को ना जाने नेगी के साथ क्या परेशानी है
सीएम ने कहा कि जयराम ठाकुर को न जाने जगत नेगी के साथ क्या परेशानी है । थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज के बच्चे शिमला मिलने आए थे और वहां पर न जाने की बात कर रहे थे और कॉलेज को कहीं और शिफ्ट करें की मांग कर रहे थे, उसको देखते हुए ही सरकार ने कॉलेज को 30 किलोमीटर की दूरी पर ही कॉलेज को शिफ्ट किया है इसमें बीजेपी को क्या आपत्ति है यह केवल अस्थाई रुप से शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आपदा पर भी राजनीति कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की मदद में पहले दिन से लगी हुई है और जिनके घर गए हैं उनको राहत देने के साथ ही सड़कों को और पेयजल परियोजनाओं को खोलने का काम किया जा रहा है।
कई अहम फैसले लिए जाएंगे
सीएम सुक्खू ने कैबिनेट की लगातार चार बैठकों को लेकर कहा कि यह इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कैबिनेट की बैठक लगातार चार दिन हो रही है बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे और बैठक में कैसे हिमाचल को नई दिशा दी जाए आत्मनिर्भर बनाया जाए इसकी दिशा से काम किया जाएगा । इसके अलावा ढाई साल में हमने जो कार्य किया आने वाले समय व्यवस्था परिवर्तन आत्मनिर्भर की ओर कैसे बढ़े इसनपर चर्चा होगी हैं ओर भविष्य की रूप रेखा को भी तय करेंगे।
मानसून में अब तक 1500 करोड़ का नुकसान
सीएम सुक्खू ने कहा मानसून में अब तक 1500 करोड़ का नुकसान हो गया और कई लोगों की जाने जा चुकी है। सरकार आपदा प्रभावितों को राहत देने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि आधा मानसून बीत चुका है और अगस्त शुरू होने वाला है बीते साल भी अगस्त महीने में ही भारी नुकसान हुआ है । सरकार आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।
उम्मीद है हिमाचल को राहत पैकेज दिलाने में मदद करेंगे
बीजेपी नेताओं का केंद्र के मंत्रियों से मिलने को लेकर सुखविंदर सिंह ने कहा कि 2023 में भी हिमाचल में जब आपदा आई थी तो बीजेपी द्वारा विशेष सत्र बुलाया गया था और तीन दिन चर्चा की गई इस सत्र के दौरान हिमाचल को राहत पैकेज देने का प्रस्ताव लाया गया लेकिन बीजेपी सदन से बाहर चली गई और अब बीजेपी के नेता दिल्ली जा रहे हैं तो उम्मीद है कि वह हिमाचल को राहत पैकेज दिलाने की मांग केंद्र से करेंगे।
-संजू चौधरी

