-
Advertisement
जयराम ठाकुर PM Modi से मिले, पुनर्वास को एरिया स्पेसिफिक राहत पैकेज देने का आग्रह
Jairam Thakur Met PM Modi : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi)से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया। जयराम ठाकुर ने इस आपदा में जिन लोगों के घर व जमीनें भी बह गईं अब उनके पास घर बनाने की भी जगह नहीं बची है। ऐसे में उन्हें जमीन देने के लिए पीएम मोदी से वन संरक्षण कानून में रियायत देने का आग्रह किया।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया।
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में… pic.twitter.com/QP0gRlGQ31
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 28, 2025
जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी से साथ ही पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए एरिया स्पेसिफिक राहत पैकेज देने और प्रदेश में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदा के कारणों के अध्ययन के लिए भी आग्रह किया। जिससे बार–बार हो रहे नुकसान से बचाव हो सके। आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य में हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया। पीएम मोदी ने आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और पुनर्वास में हर संभव सहयोग देने का विश्वास जताया।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

