-
Advertisement
पीएम मोदी से एरिया स्पेशिपिक ग्रांट मांगना सही नहीं, जयराम सिराज के नहीं पूरे हिमाचल के नेता
Vikramaditya Singh: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है और मंडी के सिराज में हुई त्रासदी से उन्हें अवगत करवाया, साथ ही एरिया स्पेसिफिक ग्रांट देने का आग्रह किया इस पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एरिया स्पेशिपिक ग्रांट मांगना सही नहीं, जयराम ठाकुर सिराज के नहीं पूरे हिमाचल के विपक्ष के नेता है। उन्होंनें कहा कि मंडी में भारी त्रासदी आई है और काफी जान माल का नुकसान हुआ है, सरकार लोगों को बसाने का काम कर रही है और बीते दिन नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर दिल्ली गए थे और पीएम मोदी से उन्होंने मुलाकात की।वे प्रधानमंत्री से मिले यह अच्छी बात है। हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन जो उन्होंने राहत के लिए पीएम से एरिया स्पेसिफिक डिमांड की है । वो सही नहीं है। वे केवल सिराज के नेता नहीं है बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के विपक्ष के नेता हैं और उनका हम सम्मान करते हैं । लेकिन इतने बड़े मंच पर जाकर प्रधानमंत्री से एक इलाके के लिए ही राहत देने के लिए डिमांड रखना सही नहीं है।
करसोग, धर्मपुर सहित अन्य हिस्सों में भी नुकसान हुआ
विक्रमादित्य ने कहा हिमाचल के और भी क्षेत्र आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं। करसोग, धर्मपुर सहित अन्य हिस्सों में भी आपदा में काफी नुकसान हुआ है। जयराम ठाकुर को अन्य क्षेत्रों के लिए भी पीएम नरेंद्र मोदी से राहत मांगना चाहिए थी लेकिन जिस तरह से एरिया स्पेसिफिक डिमांड प्रधानमंत्री के पास रखना ,यह हिमाचल के लोगों के हित में नहीं है ।
मंडी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है
मंडी में बीती रात बादल फटने से आई आपदा को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी जेल रोड पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था उसके एक हिस्से में बादल फटा है, जिसमें तीन लोगों की दुखद मौत हुई है इसको लेकर सुबह ही डीसी से बात हुई और राहत बचाव कार्य तेज दिलाने के निर्देश दिए हैं और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है और लापता लोगों को खोजने का काम शुरू किया गया है।
एरिया स्पेसिफिक का मतलब आपदा प्रभावित क्षेत्र
करसोग से विधायक दीपराज ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को यह समझना चाहिए कि ’एरिया स्पेसिफिक बजट’ और प्रॉजेक्ट स्पेसिफिक बजट’ का मतलब होता है आपदा प्रभावित क्षेत्र विशेष और परियोजना विशेष के लिए बजट। जिस बजट को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के करने के लिए ही खर्च किया जा सके। इसलिए वह प्रदेश के लोगों को बरगलाना बंद करें और अपना काम पूरे जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें।
जेसीबी कांग्रेस के नेताओं के निजी कार्य में जुटी
आज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों द्वारा चंदा लगाकर जेसीबी और पॉकलेन लगाकर अपनी सड़कें सही की जा रही है। यह काम सरकार का और लोक निर्माण विभाग का था, प्रदेश के आपदा ग्रस्त लोगों का नहीं लेकिन उन्हें करना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार को शर्म आनी चाहिए। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ मशीन लगाई गई हैं, वह कांग्रेस के नेताओं के निजी कार्य में ज्यादा चल रही हैं। मामला सिर के ऊपर चढ़ जाने के बाद स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता और उसके रिश्तेदार का निजी कार्य कर रही मशीनों का किस तरीके से विरोध किया इस पूरे प्रदेश नेदेखा। तो लोक निर्माण मंत्री यह बताएं इस तरीके के निजी कार्य करवाने वाले नेताओं पर और अधिकारियों पर उन्होंने क्या कार्रवाई की?
संजू चौधरी

