-
Advertisement
ATM में महिला की मदद की आड़ में कर दिया कांड, CCTV Footage देख हर कोई हिला
Viral Video : जालसाजी अब तो एक नियमित फीचर बन गया है। पता नहीं कब कहां आप भी जालसाजी का शिकार हो जाए। जी,जालसाजी यानी अंग्रेजी में फ्रॉड शब्द अब तो हर दिन सुनने को मिल ही जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एटीएम से पैसे निकाल रही महिला को जालसाज ने अपना निशाना बना डाला। इसका वीडियो फुटेज (Video Footage) भी सामने आ गया है,जोकि सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/gharkekalesh/status/1950791530186465404
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला (Women) एटीएम से पैसा निकाल रही होती हैं। वहीं पीछे खड़ा एक युवक उनकी मदद करने का बहाना करता है। वो मदद के नाम पर महिला का एटीएम कार्ड ही बदल देता है। उनको तो इसका कुछ पता नहीं चलताए लेकिन ये पूरी घटना एटीएम (ATM) में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है।
मदद की आड़ में महिला का ध्यान भटकाया
सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के वायरल क्लिप में देखा ऐसा लग रहा है कि महिला को कैश निकालते समय कुछ समस्या होती है, जिसके बाद युवक उनकी मदद के लिए आगे आता है। मदद की आड़ में वो महिला का ध्यान भटका कर उनका कार्ड अपने हाथ में ले लेता है। महिला युवक के सामने ही अपनी एटीएम का पिन भी डाल देती है, जिसे वह फ्रॉड (Fraud) पीछे खड़ा देखता है। इसके बाद वो मौका पाते ही महिला के असली कार्ड को अपने पास मौजूद किसी दूसरे कार्ड से बदल देता है।
दूसरों की मेहनत का पैसा छीनने में लोगों को कोई शर्म नहीं
एक्स पर वीडियो को @gharkekalesh अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, दूसरों की मेहनत का पैसा छीनने में लोगों को कोई शर्म नहीं।
पंकज शर्मा

