-
Advertisement
हिमाचल Govt के ही बंदे ने कर दी Kangra के बाद Chamba में अंगुली -उकसाने का चल रहा काम !
Himachal Congress Politics : अढ़ाई साल से हिमाचल की कांग्रेस सरकार (Himachal Congress Govt) के अंदर ही अंदर स्वयं को दम घुटने वाले नेता मानने वालों की गतिविधियां तेज हुई है। ऐसा नहीं है,कि ये गतिविधियां पहले नहीं थी, लेकिन जो स्वयं को उपेक्षित महसूस करते थे वह छह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी (BJP) के हो गए थे। अब बाकी के सताए हुए इकट्ठे होने लगे हैं। ये वो नेता है जिन्हें लगता है कि सरकार में उनका गला घोटा गया है। कुछ तो ऐसे भी हैं जो सरकार का हिस्सा होते हुए भी मानते हैं कि उनकी कोई पूछ नहीं,कोई सुनवाई नहीं,बस डंडी और झंडी ही है,जो थोडी बहुत लाज रखे हुए है। अब ऐसे नेता दूसरों की अगुवाई की कोशिश कर रहे हैं, जो अपने को सरकार में पिसा हुआ मान रहे हैं। अभी तक कांगड़ा व चंबा जिला में इसका नमूना सामने आ चुका है। इस सबके पीछे मुख्य तौर पर वही है,जो खुद को सरकार में सबसे ज्यादा घुटा हुआ मानकर चल रहा है। बराबर,हवा देने का काम कर रहा है,तो कुनबा बढाने की सोच रखकर आगे बढ़ रहा है।
जिला कांगड़ा में एक नेता की थपथपाई है पीठ
हालत ये है कि बीते अढ़ाई साल से दिल्ली (Delhi) का दरवाजा खटखटाते हुए थक चुके ये महाशय अब अपनी ही सरकार के खिलाफ अंदर ही अंदर अंगुली करने में जुटे हुए हैं। ताकि किसी तरह उन सबको अपने साथ समेट सके जो सरकार में अपने को सताए हुए मान रहे हैं। ये नेता उन सबके भी संपर्क में हैं जो चुनावी राजनीति से जनता ने आउट कर दिए हैं। इसी नेता से जुड़े चंबा के एक नेता की बयानबाजी सामने आई है। वह भी उस वक्त जब चंबा (Chamba) में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले ये नेता जिला कांगड़ा (Distt Kangra) आकर भी बराबर अंगुली करने का काम कर गया है। बराबर एक नेता की पीठ थपथपाने का काम किया तो उसे उकसाने का भी काम किया।
सोमवार की मीटिंग से पहले चल रहे हथकंडे
ये सब उस वक्त हो रहा है,जब दिल्ली में चार अगस्त को कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल से संबंधित बैठक बुलाई हुई है। उससे पहले ये कुछ ना कुछ ऐसा जताने का प्रयास कर रहे हैं कि हिमाचल में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ताकि किसी तरह सरकार नहीं तो संगठन पर ही अपने किसी का कब्जा हो सके। चार अगस्त यानी सोमवार को दिल्ली में हिमाचल के संदर्भ में बैठक रखी गई है। जिसमें सीएम (CM Sukhwinder Singh Sukhu) सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) समेत सभी मंत्रियों को बुलाया गया है। नवंबर 2024 से हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कमेटियां भंग हैं। सिर्फ प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रही है। खैर देखना ये होगा कि हिमाचल सरकार के खुद को सताए हुए मानकर चल रहे इस अगुवा नेता की गतिविधियां कितना गुल खिलाती हैं।
-पंकज शर्मा

