-
Advertisement
प्राइमरी प्रशिक्षक बनना चाहते हैं तो Himachal Govt ने लगा दी ये शर्त-एक क्लिक पर जानिए
Himachal News : हिमाचल प्रदेश में दो साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (Nursery Teacher Training) करने वाले ही प्री प्राइमरी प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती (Recruitment For Post Of Pre-Primary Instructor) के लिए पात्र माने जाएंगे। साथ ही एनसीटीई की वेबसाइट पर दर्शाए गए मान्यता प्राप्त संस्थानों से ट्रेनिंग करने वालों को ही नौकरी का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि स्कूल शिक्षा निदेशालय (Directorate of School Education) ने इस संबंध में राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन को पत्र भेज दिया है। कॉरपोरेशन ने भर्ती को लेकर नियम स्पष्ट होते ही साक्षात्कार लेने वाली निजी कंपनियों को चयनित आवेदकों की सूची तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। प्रदेश में 14 निजी कंपनियों के माध्यम से 6,297 प्री प्राइमरी प्रशिक्षकों की भर्ती होनी है।
मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही करनी होगी ट्रेनिंग
शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की तरफ से कॉरपोरेशन को भेजे पत्र में बताया गया कि दो साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वाले ही भर्ती के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर ट्रेनिंग (National Council of Teacher Training) की वेबसाइट पर दर्शाए गए मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही ट्रेनिंग करने वालों को पात्र माना जाएगा। मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सरी शिक्षक शिक्षा, प्री-स्कूल शिक्षा, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रम .कम से कम दो वर्ष का डिप्लोमा या बीएड -नर्सरी होना चाहिए। एससीए-एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंकों में पांच प्रतिशत की छूट रहेगी। स्कूल वार रिक्तियां स्कूल शिक्षा निदेशक निर्धारित करेंगे।
-संजू चौधरी
