-
Advertisement
अपनी ही शादी का Video देख रहे थे पति-पत्नी, Husband ने दिखाई सच्चाई तो मुंह छुपाने लगी Wife
Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो (Video) ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। दरअसल अबकी बार जो वीडियो सामने आया है वो पत्नी-पत्नी का है। हालांकि,हिमाचल अभी अभी इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। खबर को सोशल मीडिया पर वायरल होने के आधार पर बनाया गया है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि इसे मनोरंजन के लिहाज से बनाया गया है।
Marriage is scary if She is pic.twitter.com/Ie4kpcXJJ2
— . (@avanish_du26445) August 3, 2025
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने कंप्यूटर मॉनिटर पर अपनी शादी का वीडियो चला रहा है, जिसमें उसकी दुल्हन नजर आ रही है। इसके बाद वह उसी कमरे में बैठी अपनी पत्नी को स्क्रीन पर दिखाता है। शादी के दिन दुल्हन के मेकअप वाला लुक और घर पर बैठी उसकी सादा तस्वीर में इतना फर्क नजर आता है कि लोग हैरान रह गए। मेकअप से पूरी तरह बदली हुई शक्ल देखकर ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसे देखने के साथ ही पत्नी शरमाते हुए मुंह छिपाने लगती है।
वो तो बिना मेकअप के भी अच्छी लगती है
वीडियो को एक्स पर@avanish_du26445 नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, भाई इसके साथ तो धोखा हो गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, वो तो बिना मेकअप के भी अच्छी लगती है।
-पंकज शर्मा

