-
Advertisement
हिमाचल में बारिश से तबाही, गाड़ियां-दुकानें मलबे में दबी , 617 सड़कें अवरुद्ध
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम डरा रहा है। भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन व बाढ़ से तबाही हुई है। सड़कें बाधित हो गई है। आवाजाही पर असर पड़ा है। पूरे प्रदेश में चार नेशनल हाईवे सहित 617 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। 1491 बिजली ट्रांसफार्मर व 265 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।
शिमला में बारिश के चलते जगह- जगह पर पेड़ गिरने का सिलसिला जारी है। होटल होलिडे होम) के समीप सड़क पर पेड़ गिर गया जिससे ये मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया था.. कुछ देर बाद सड़क पर से पेड़ हटा कर यातायात बहाल किया गया #Shimla #trees #HHH #Roadblocked #traffic #Himachalweather pic.twitter.com/ouDADTP0QI
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 6, 2025
हालात को देखते हुए शिमला, मंडी व कुल्लू जिलों के सात सब डिवीजन और पूरे सोलन जिले में सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करे।

बद्दी के मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश से टूट गया। कुल्लू के निरमंड उपमंडल के उर्टू में नाले का जलस्तर बढ़ने और लैंडस्लाइड से पांच गाड़ियां दब गई। यहां पर 6 से 7 दुकानों को भी नुकसान हुआ है। शिमला के टुटू में भी लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 4 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

कालका-शिमला नेशनल हाईवे चक्कीमोड़ के समीप भूस्खलन से बाधित हो गया। पहाड़ी से बारिश के पानी के साथ अधिक मात्रा में मलबा आ गया। इससे सड़क दलदल में तबदील हो गई है। वहीं पहाड़ी से लगातार पत्थर आने का सिलसिला भी जारी है। मौके पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
शहर में भी कई जगह पेड़ गिरे
शिमला शहर में भी जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई जगह पेड़ भी गिरे है। लिफ्ट एचएचएच होटल से आगे पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई। संजौली और छोटा शिमला के पास सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां अचानक पेड़ गिर गया जिससे आवाजाही कर रही गाड़ियां बाल-बाल बचीं।
चुराह उपमंडल की बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला गांव के ऊपर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। चट्टानें तेजी से गांव की ओर लुढ़कीं, लेकिन गनीमत रही कि बड़ी चट्टान ने दिशा बदल ली। pic.twitter.com/Cr1VROhT71
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 6, 2025
चंबा जिले में लगातार बारिश के बाद अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। चुराह उपमंडल की बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला गांव के ऊपर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। चट्टानें तेजी से गांव की ओर लुढ़कीं, लेकिन गनीमत रही कि बड़ी चट्टान ने दिशा बदल ली।
संजू चौधरी

