-
Advertisement
आंखों के इशारे से बंदे की कर दी सिटी-पिटी गुम , Video देख समझ पाएंगे वाइफ की पावर
Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो (Video) ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। दरअसल इस मर्तबा जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वाइफ की पावर क्या होती है। वीडियो देखने के बाद यकीन मानिए आप हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
Wife का power 😂
😂😛😂 pic.twitter.com/p8Kab59AeH
— riya pathak (@riyapathak123) August 2, 2025
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स खाने के मेज पर बैठा होता है, लेकिन वह पत्नी (Wife) को छोड़कर बाकी महिलाओं को पहले खाना परोसता है। उसकी पत्नी ये सब कुछ चुपचाप देख रही होती है, लेकिन उसकी आंखों में गुस्सा साफ झलकता है। पति को पहले तो इस बात का अंदाज़ा नहीं होता कि उसका यह कारनामा उसे किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। जैसे ही वह पत्नी की ओर देखता है, उसे समझ आ जाता है कि अब कुछ गड़बड़ हो गई है। पत्नी कुछ नहीं कहती सिर्फ घूरकर देखती है, और यही इशारा काफी होता है। इसके बाद ट्विस्ट आता है, पति (Husband) झट से दूसरी महिलाओं की थाली से खाना उठाता है और पत्नी की प्लेट में परोस देता है। यह सीन देखकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे। साथ ही यह भी समझ जाएंगे कि शादीशुदा जिंदगी में इशारों की कितनी अहमियत होती है।
बीवी है तो पावर तो होगा
वीडियो को @riyapathak123 नामक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये वीडियो वाकई अति सुंदर है। एक अन्य ने लिखा कि बीवी है तो पावर तो होगा।
-पंकज शर्मा
