-
Advertisement
नशा तस्करी की आरोपी महिला फिर तीन माह के लिए नजरबंद, पुलिस की सख्ती
Himachal News: हिमाचल पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम जारी है। जिला पुलिस नूरपुर ने महिला नशा तस्कर को फिर से तीन महीने के लिए निरुद्ध (नजरबंद) कर दिया है। कल्पना तमौता नाम की ये तस्कर जिला कांगड़ा के इन्दौरा की रहने वाली है। नशा तस्कर का मामला में महिला को कई बार पहले भी गिरफ्तार किया गया लेकिन वह इस धंधे से लगातार जुड़ी रही।
कई मामले दर्ज हैं महिला के खिलाफ
कल्पना के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस कई बार नशे का सामान पकड़ चुकी है और खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। बार- बार नशे का सामान पकड़े जाने पर जिला पुलिस नूरपुर ने गृह सचिव को प्रस्ताव भेजा। इस पर कार्रवाई करते हुए गृह सचिव ने महिला तस्कर के खिलाफ निरुद्ध आदेश जारी किए। 11 जून 2025 को उसे हिरासत में लिया गया। अब गत 5 अगस्त 2025 को पीआईटी एनडी एंड पीएस के तहत गठित सलाहकार बोर्ड ने उसके निरुद्ध आदेश को अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया। पुलिस अब उसकी संपत्ति की भी जांच करेगी।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

