-
Advertisement
पेड़ को भाई मानकर 17 साल से राखी बांध रही मनाली की कल्पना
Himachal News: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन आज मनाया गया। मनाली की बेटी कल्पना ठाकुर ने इस बार भी अलेउ बिहाल में 17 साल के देवदार के पेड़ को राखी बांधी। इस पेड़ को कल्पना ने ही लगाया गया था और तब से वह आज तक इस पेड़ को राखी भी बांधती है। शनिवार को राखी बांधने के तय समय के बाद कल्पना ठाकुर अपने पर्यावरणविद् एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पिता किशन ठाकुर के साथ अलेउ बिहाल पहुंचीं और पूजा-अर्चना के बाद देवदार के पेड़ को राखी बांधी।
अलेउ बिहाल में देवदार का पौधा लगाया
मूलरूप से जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मूलिंग गांव की रहने वाली पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने तीन साल की उम्र में अलेउ बिहाल में देवदार का पौधा लगाया। तब से वह इस पेड़ को भाई मानकर राखी बांधती हैं। वह इसकी देखभाल भी करती हैं। इस अवसर पर कल्पना ने कहा कि सभी पर्यावरण की रक्षा करें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। पर्यावरण संतुलन के लिए यह अति आवश्यक है।
तुलसी

