-
Advertisement
भरमौरी तो बन गए मोहरा, सरकार में बैठा “वो” शख्स खेल रहा है खेल
Himachal Congress Politics : अंततः जिसकी आशंका थी वहीं हुआ, हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) में बगावत की शुरुआत हो गई है। जिस तरीके से पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी (Thakur Singh Bharmouri) ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की बात कह दी है,उससे साफ जाहिर है कि उनके पीछे सरकार व संगठन का एक धड़ा काम कर रहा है। भरमौरी को आगे कर इस धड़े ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चयन से पहले रोड़ा डालने का काम कर दिया है। ना ना करते भी ये मानना होगा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल कांग्रेस में बड़ी बगावत होने वाली है।
ठाकुर सिंह भरमौरीने अपने बेटे अमित भरमौरी के 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भरमौर से एमएलए के कैंडिडेट होने का ऐलान कर दिया।…@RahulGandhi @rajanipatil_in@priyankagandhi @KSRathoreINC @vidit_congress @ChetanAICC @SukhuSukhvinder @virbhadrasingh @Naresh_HPCC pic.twitter.com/CqJV7OQQ53
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 10, 2025
सरकार व संगठन को तोड़ने का षड्यंत्र
भरमौरी तो एक मोहरा बन गए, जिन्होंने अपने बेटे (Amit Bharmouri) अमित भरमौरी के 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भरमौर से एमएलए के कैंडिडेट होने का ऐलान कर दिया। साथ ही खुद भटियात से चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए। यानी सीधे-सीधे सरकार व संगठन से बगावत कर दी। इस पूरे षडयंत्र के पीछे सरकार में ही बैठा एक शख्स असल में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के खिलाफ खेल खेल रहा है। अमित भरमौरी की सरकार में बैठे उस शख्स से नजदीकियां किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में मान लेना चाहिए कि वह खुद पर्दे के पीछे रहकर सरकार व संगठन को तोड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहा। अब आने वाले दिनों में क्या रहता है इसका इंतजार करना होगा। क्योंकि यही शख्स कांगड़ा की राजनीति में भी छेद करने का काम कर चुका है।
-सुभाष महाजन

