-
Advertisement
Congress को बड़ा झटका देने वाले Anand Sharma के इस्तीफे की बड़ी वजह आ गई सामने-एक क्लिक पर जानें
Anand Sharma : कांग्रेस को बड़ा झटका देने वाले आनंद शर्मा (Anand Sharma) के इस्तीफे की बड़ी वजह सामने आ गई है। आनंद शर्मा ने बीते कल कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वो कार्यसमिति में सदस्य बने रहेंगे। आनंद शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अपना इस्तीफा भेजा है। वह लंबे समय से कांग्रेस के विदेश विभाग (Congress Foreign Affairs Department) की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। आनंद शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। हालांकि अब बढ़ती उम्र से संबंधित समस्याओं से वह परेशान चल रहे हैं।
कांग्रेस में जी-23 समूह के सदस्य रहे हैं आनंद शर्मा
आनंद शर्मा ने इस्तीफे में लिखा है कि नई पीढ़ी के लिए वो अपनी जगह खाली करना चाहते हैं। लेकिन इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आनंद शर्मा कांग्रेस में जी-23 समूह (G-23 Group in Congress) के सदस्य रह चुके हैं, जिन नेताओं ने 2020 में पार्टी में व्यापक सुधारों को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इसके बाद (Operation Sindoor) ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश जाने वाले एक प्रतिनिधिमंडल में भी आनंद शर्मा शामिल थे। मोदी सरकार ने कांग्रेस की तरफ से प्रस्तावित नामों में से केवल आनंद शर्मा के नाम को ही प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया था।
–पंकज शर्मा

