-
Advertisement
Himachal में भारी बारिश,जनजीवन अस्त-व्यस्त, Landslide – बाढ़ जैसे हालात की आशंका !
Heavy Rains in Himachal : हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) एक्टिव हो गया है। पहाड़ों पर अगले 96 घंटे तक भारी बारिश का रहेगी। मौसम विभाग ने आज यानी 11 से 14 अगस्त तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। इस दौरान लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। वहीं, 15 व 16 अगस्त को यलो अलर्ट रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। पहाड़ों पर अगले 96 घंटे तक भारी बारिश का रहेगी। मौसम विभाग ने आज यानी 11 से 14 अगस्त तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।#WesternDisturbance #HeavyRain #MeteorologicalDepartment #OrangeAlert #Landslides pic.twitter.com/JQJUAjBaWC
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 11, 2025
वर्षा जनित हादसों में 219 लोगों की मौत
मानसून सीजन में अब तक राज्य भर में वर्षा जनित हादसों में 219 लोगों की मौत हुई है, 37 लापता हैं और 315 घायल हुए। मंडी जिला में सबसे ज्यादा 43 लोगों की मौत हुई है। कांगड़ा जिला में 32, चंबा में 26, शिमला में 21, कुल्लू में 18, किन्नौर में 16, सोलन में 15, हमीरपुर व उना में 13-13, बिलासपुर व सिरमौर में 8-8, लाहौल-स्पीति में छह लोगों की मौत हुई है।
-संजू
