-
Advertisement
CM Sukhu को Delhi वालों ने दोबारा बुलाया,नौ माह से बिना संगठन के हिमाचल कांग्रेस
CM Sukhu : कांग्रेस हाइकमान ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली तलब किया है। हालांकि आज खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर की उड़ान भी संभव नहीं है और उनका दिल्ली जाने का प्रोग्राम तय नहीं हो पाया है। ऐसे में सीएम सुक्खू कल या परसों दिल्ली जा सकते हैं।
नवंबर 2024 से भंग है प्रदेश, जिला और ब्लॉक कमेटियां
जाहिर है दिल्ली में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला होना है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की जगह नए अध्यक्ष की ताजपोशी की जानी है। जिसे लेकर प्रदेश में हलचल तेज है। नवंबर 2024 से हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कमेटियां भंग हैं। सिर्फ प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रही है।
ये नाम है चर्चा में
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक कुलदीप राठौर, आशीष बुटेल, विनय कुमार और विनोद सुल्तानपुरी के नाम चर्चा में है। उधर सीएम सुक्खू ने कहा है कि यदि अनुसूचित जाति या फिर कैबिनेट मंत्रियों में से किसी एक को मंत्री बना दिया जाए, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। ऐसे में रोहित ठाकुर के भी अध्यक्ष बनने की चर्चा अधिक हैं।

