-
Advertisement
हिमाचल में जेबीटी टीचर के 600 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई … ये हैं लास्ट डेट
Himachal Jobs: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA ) की ओर से जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से जेबीटी के कुल 600 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर 17 सितंबर, 2025 रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता; जेबीटी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा बारहवीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय जेबीटी या डीएलएड की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित दस्तावेज भी होने चाहिए।
आयु-सीमाः जेबीटी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
वेतनमान: इन पदों पर आवेदन करने के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 17,820 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए 100 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में और 700 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी एवं हिंदी विषय से 200 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

