-
Advertisement
Himachal में पटरी से उतरी जिंदगी,तबाही का आलम,जगह-जगह Landslide से मार्ग अवरुद्ध
Himachal Devastation : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जमकर तबाही हुई है। चंबा जिले में मोबाइल सेवाएं ठप पड़ी हैं। मंगलवार को कुल्लू.मनाली और मंडी में रेस्टोरेंट और 20 से ज्यादा घर.दुकानें ब्यास नदी में समा गए। सड़कों को नुकसान पहुंचने की वजह से जगह.जगह मार्ग अवरूद्व पडे हुए हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर जगह-जगह लैंडस्लाइड (Landslide) के चलते बहाली में 2 दिन का वक्त लग सकता है। जिंदगी बेहाल जैसी हो गई है। प्रदेश में तबाही के आलम के बीच आज भी तीन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। कुल्लू जिला में पेट्रोल.डीजल रिजर्व रखने के आदेश दिए गए हैं।
सीजन में 310 लोगों की जा चुकी है जान
प्रदेश में भारी बारिश-बाढ़ और भूस्खलन से 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इस मानसून सीजन (Monsoon Season) में आपदा से संबंधित घटनाओं में 310 लोगों की जान गई है। प्रदेश में बिजली और पानी की आपूर्ति कई जगह बाधित है और कई राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रदेश सरकार भी बार-बार लोगों को सचेत करने का काम कर रही है।
-राहुल कुमार
