-
Advertisement
एपीएमसी दुकानों के आवंटन पर सदन में विपक्ष का हंगामा, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप-वॉकआउट
Himachal Vidhansabha: हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के आठवें दिन प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने एपीएमसी द्वारा आवंटित की गई दुकानों को लेकर सवाल उठाए। विपक्ष की ओर से रणधीर शर्मा, सुधीर शर्मा और बलबीर वर्मा द्वारा इन दुकानों के आवंटन को लेकर सवाल पूछे और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही जांच करने की मांग उठाई लेकिन मंत्री द्वारा इसको लेकर स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया गया तो विपक्ष में सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आ गए।
एपीएमसी की दुकानों में आवंटन में अनियमितता के सवालों के जवाब पर असंतुष्ट होकर BJP विधायक दल ने किया हिमाचल विधानसभा से वाक ऑउट…@Agnihotriinc @jairamthakurbjp @BJP4Himachal @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/Ut0IyUBJl5
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 27, 2025
गलत तरीके से दुकानों का आवंटन किया
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रश्न कल के दौरान एपीएमसी की दुकानों के आवंटन को लेकर विपक्ष के विधायकों द्वारा सवाल पूछे गए लेकिन मंत्री बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि लिखित में विधायक दिन उसके बाद ही इसका जवाब दिया जाएगा जबकि विधायक सदन के अंदर ऑन रिकॉर्ड सवाल पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के आवंटन को लेकर भ्रष्टाचार हुआ है और गलत तरीके से दुकानों का आवंटन किया गया है और लूटने की पूरी छूट देख रखी है। जब इस पर सवाल खड़े किए गए तो प्रश्न पर पर्दा डाला जा रहा है। यह सरकार किसान बागवान को भी नहीं छोड़ रही है।
हिमाचल विधानसभा में एपीएमसी की दुकानों के आवंटन में अनियमितता के आरोपों पर हंगामा हुआ। इसके बाद एपीएमसी की दुकानों के आवंटन में अनियमितता के सवालों के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ वॉकआउट कर दिया। @BJP4Himachal @jairamthakurbjp pic.twitter.com/TrUD2ReW1m
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 27, 2025
दुकानों को कौड़ियों के भाव किराए पर दिया
वही विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विधानसभा में एपीएमसी शिमला किन्नौर की दुकानों की आवंटन को लेकर किया सवाल किया गया था सरकार ने यह माना 70 दुकान एपीएमसी द्वारा आवंटन किया गया। जिसमे जांच करवाई गई लेकिन कोई अनियमितता नही पाई गई। शिलारू में आवंटित की उसमें अनियमितताएं हुई। जबकि 70 दुकानों के आवंटन के लिए जो आवेदन मांगे गए तो 133 आवेदन आए। 133 में 63 लोगों की आवेदन रद्द कर दिए गए और 70 दुकान की 70 लोगों के आवेदन को सही पाया गया । जिसमे पारला ,शिलारू, टूटू में सब्जी मंडी की दुकानों को कौड़ियों के भाव किराए पर दे दिया गया । इसको लेकर सदन में तथ्यों के साथ दस्तावेज पेश किए गए और इन दुकानों के आवंटन को रद्द करने की मांग की गई लेकिन सरकार द्वारा दुकानों के आवंटन को रद्द नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते वॉकआउट कर बाहर आना पड़ा।
संजू चौधरी

