-
Advertisement
दुनिया के सबसे सुरक्षित देश: यहां बेफिक्र होकर टहलते हैं लोग, ना घरों पर लगाते हैं ताले
Safest Countries in World: आज के दौर में लोग घुमने फिरने के लिए लोग देश विदेश की यात्राएं करते हैं। कहां जाते हुए सबसे पहले सुरक्षा की बात ध्यान में आती है। कई ऐसे देश हैं, जहां जाने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है, कि जाएं या नहीं … पर कई ऐसे देश भी हैं जो इतने सुरक्षित हैं कि लोगों वहां घूमने के लिए बिना सोचे ही प्लान बना लेते हैं। इन देशों में जहां लोग रात को बेफिक्र होकर टहलते हैं, घरों के दरवाजों पर ताले नहीं लगते, और अजनबी भी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। चलिए आज आप को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों के बारे में बताते हैं…..

आइसलैंड: यह देश दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश है। यहां अपराध की दर बेहद कम है, पुलिस हथियार नहीं रखती और लोग हर समय एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। आप बच्चों को दुकान के बाहर सर्दी में सुला सकते हैं और खुद अंदर बैठकर चाय पी सकते हैं, कोई डर नहीं होता है. लोग देर रात अकेले टहलते हैं और किसी से खतरा नहीं लगता है। यहां की नीतियां महिलाओं को बराबरी का अधिकार देते हैं, जिससे समाज में एक गहरा विश्वास और बैलेंस बना रहता है।

आयरलैंड: आज के समय में आयरलैंड शांत और सुरक्षित देशों में गिना जाता है। यहां सेना की भूमिका कम होती जा रही है और घरेलू संघर्ष ना के बराबर हैं। यहां की नीतियां अब शांति, सामाजिक भलाई और पर्यावरण की सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं। नाटो का हिस्सा न होते हुए इस देश ने बता दिया कि बिना हथियारों की होड़ में शामिल हुए भी सुरक्षित रहा जा सकता है।

न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड में बेहतर सुरक्षा, कम हिंसा, और मजबूत कानून व्यवस्था है। यहां लोग अपने घरों के दरवाजे बंद नहीं करते, बच्चे पैदल स्कूल जाते हैं और अजनबी रुककर आपकी मदद करते हैं। न्यूजीलैंड ना सिर्फ नेचुरल खूबसूरती के लिए फेमस है, बल्कि यहां के लोग मिलनसार, ईमानदार और शांतिप्रिय होते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए त्योहारों, मेलों और नेचुरल एक्टिविटी में पार्ट लेना आसान और सुरक्षित होता है।

ऑस्ट्रिया: इस देश की शांति और सुरक्षा किसी भी मायने में कम नहीं है। यह देश सैन्य गठबंधनों से दूर रहकर अपने संसाधनों को जनता की भलाई में लगाता है। यहां लोग आधी रात को नदी किनारे टहलते हैं, कैफे के बाहर बिना ताले की साइकिल खड़ी रहती हैं, और कोई डर नहीं होता हैं। ऑस्ट्रिया की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा सिस्टम इतनी मजबूत है कि लोग खुद को हर तरह से सुरक्षित महसूस करते हैं।

सिंगापुर: एशिया में सिंगापुर सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित देश है। यहां अपराध लगभग नहीं के बराबर है और व्यवस्था इतनी मजबूत है कि लोग आधी रात को भी बिना डर के घूम सकते हैं।यहां हर चीज इतनी व्यवस्थित है कि लोग एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। सिंगापुर की रूढ़िवादी नीतियां भले ही कुछ मुद्दों पर कड़ी हों, लेकिन सुरक्षा और नागरिक अधिकारों की बात करें तो यह देश हर किसी को सम्मान और आजादी देता है।
पंकज शर्मा
