-
Advertisement
विक्रमादित्य सिंह की शादी की धाम में पहुंचे राज्यपाल, हर्ष महाजन भी नजर आए
Vikramaditya Singh Wedding Dham : शिमला के मरीना होटल में आज लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की शादी की धाम चल रही है। धाम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पत्नी सहित पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित दंपत्ति को शादी की बधाई और आशीर्वाद दिया। कांग्रेस-बीजेपी के कई विधायकों सहित सांसद एवं वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हर्ष महाजन भी धाम में पहुंचे हैं। साथ ही विक्रमादित्य के रिश्तेदारों के अलावा राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार, पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह सहित कई अन्य मंत्री व विधायक पहुंचे।

मंत्री विक्रमादित्य ने अपनी शादी की धाम में लगभग 150 खास मेहमान आमंत्रित किए हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू विदेश दौरे के चलते धाम का हिस्सा नहीं बन पाए। साथ ही बिहार में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के कारण डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी नहीं पहुंच पाए हैं। कैबिनेट मंत्रियों के अलावा, विधायक, अधिकारी, पूर्व मंत्री भी पहुंचे, इनमें कौल सिंह ठाकुर, ठाकुर सिंह भरमौरी सहित अन्य नेता हैं।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1970804317067051403
विक्रमादित्य सिंह और पंजाब की डॉ. अमरीन कौर बीते 22 सितंबर को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारा में शादी की। चं शादी में उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन-बहनोई और कुछ दोस्त मौजूद रहे। आज भी धाम में खास मेहमान ही आमंत्रित किए गए।
संजू चौधरी

