-
Advertisement
नगरोटा बगवां में जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने की चाचा की ह#त्या, आरोपी गिरफ्तार
Murder in kangra: जिला कांगड़ा के तहत नगरोटा बगवां के लुदरेड गांव में भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लूदरेड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सुखबिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया का रहा है। हत्या को तब अंजाम दिया, जब चाचा सुबह 8 बजे अपने घर से मजदूरी करने के लिए जा रहा था।
भतीजे ने चाचा पर चाकू के तीन वार किए
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ लूदरेड में रहता है। हाल ही में सरकारी योजना के तहत उसने नए मकान का निर्माण किया था। अशोक कुमार के परिवार में पत्नी और दो बेटियां है। लोगों ने बताया कि अशोक कुमार सुबह जब वह घर से काम के लिए निकला तो भतीजे ने उसे रोक दिया। उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो बताया कि भतीजे ने उसपर चाकू के तीन वार किए। आस पास के लोग चीखने की आवाज सुनकर आए तो अशोक कुमार खून से लथपथ था। ग्रामीण अशोक कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी अपने घर चला गया जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
