-
Advertisement
संजय गुप्ता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन, प्रबोध सक्सेना को बिजली बोर्ड, पंत हो सकते हैं नए सीएस
Himachal Govt: हिमाचल सरकार ने मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के बाद प्रबोध सक्सेना को बिजली बोर्ड के अध्यक्ष पर तैनाती की है। वहीं बिजली बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता का तबादला किया गया है। गुप्ता को अब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही इस अतिरिक्त प्रभार से कमलेश कुमार पंत को मुक्त कर दिया गया है। संजय गुप्ता अगले आदेश तक रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद का कार्यभार संभालते रहेंगे। संजय गुप्ता सीएम के समग्र प्रशासनिक नियंत्रण और पर्यवेक्षण के अधीन कार्य करेंगे और रैंक, स्थिति और जिम्मेदारी में मुख्य सचिव के पद के समकक्ष होंगे। वहीं प्रबोध सक्सेना का भी मुख्य सचिव पद के समान रैंक होगा।
हिमाचल सरकार ने राज्य के सबसे सीनियरआईएएस संजय गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।इसके अलावा पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को बिजली बोर्ड का चेयरमैन बनाया है।#himachalpradesh #ias #SanjayGupta #PrabodhSaxena #Retirement pic.twitter.com/Aq3B2cYvHS
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 1, 2025
नए मुख्य सचिव पर देर रात तक मंथन चला
बता दें, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना का छह महीने का सेवा विस्तार पूरा होने के बाद मंगलवार को राज्य सचिवालय में उन्हें विदाई दी गई। मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का जिम्मा सौंप दिया है। नया मुख्य सचिव कौन हो… इस पर देर रात तक मंथन चला रहा। सूत्रों के अनुसार केके पंत नए सीएस हो सकते हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। केके पंत के बाद सीनियॉरिटी में एसीएस ओंकार शर्मा है। चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में ओंकार की जांच रिपोर्ट से जिस तरह के सवाल सरकार और शिमला पुलिस की इन्क्वायरी पर उठे है, उससे उनके मुख्य सचिव बनने की कम संभावनाएं है।
संजू चौधरी

