-
Advertisement
इंजीनियर की गलती है उसने सड़क रास्ते पर ही बना दी-Video देख सब समझ जाएंगे
Viral Video : लडकियों से जुडी कोई चीज बिना समय गंवाए वायरल होने लगती है। अबकी मर्तबा भी कुछ ऐसा ही हुआ है। स्कूटी वाली दीदी ऑटो (Auto) से क्या टकराई की सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस छिड गई। वीडियो देखने के बाद यूजर्स के बीच इस बात पर बहस छिड़ी हुई है कि यहां पर किसकी गलती है। यूजर्स इस पर अलग-अलग राय देने में जुटे हुए हैं। वीडियो को एक्स पर @sharma_k_deepak नामक हैंडल से शेयर किया गया है।
https://twitter.com/sharma_k_deepak/status/1972873966617502180
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी (Scooty) वाली दीदी चली आ रही है। उसके ठीक पीछे एक कार चल रही है जिसमें बैठे युवक उसकी ड्राइविंग का वीडियो बना रहे हैं। गाड़ी जैसे ही आगे बढ़ती है तो लड़की ऑटो से टकराकर गिर जाती है और फिर बहस करने लगती है। ये देख कार में बैठे लोग पूछने लगते हैं कि किसकी गलती है। बस उसके बाद क्या था, वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई।
पापा की परी पर विश्वास नहीं रह रहा
वीडियो देखने के बाद एक यूजर (User) ने लिखा किए शायद धीमी गति के कारण और वह सामने से ऑटो को देखकर चौंक गई। अन्य ने लिखा किए वीडियो बनाने वाले को इतना यकीन था कि कुछ होने वाला है पापा की परी पर विश्वास नहीं रह रहा है। अगले यूजर ने लिखा ब्लाइंड प्लेस पर दोनों की गलती है। हमेशा ऐसी जगह अपने वाहनों को धीरे.धीरे करें। एक अन्य यूजर ने लिखा इसमें इंजीनियर की गलती है उसने सड़क रास्ते पर ही बना दी।
-पंकज शर्मा

