-
Advertisement
आइसक्रीम खिलाने के बहाने बच्ची को ले गया शख्स, गलत काम करने का प्रयास
Himachal Crime: शिमला के रामपुर में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में 45 साल के एक आईसक्रीम बेचने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाए गए हैं। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने थाना झाकड़ी में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी आइसक्रीम विक्रेता है और मूल रूप से राजस्थान का निवासी है । पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
झाकड़ी क्षेत्र में लगाता है स्टॉल
पीड़ित बच्ची की मां द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक झाकड़ी क्षेत्र में आईसक्रीम का स्टॉल लगाने वाला रोशन लाल उसकी बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने स्टाल पर ले गया और फिर उसने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। यह घटना तीन अक्टूबर की है। बच्ची की मां का दावा है कि उसने रोशन लाल रंगे हाथों घिनौनी हरकत करते हुए देख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया ।पुलिस ने पोस्को एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
संजू चौधरी

