-
Advertisement
हिमाचल की लाहुल घाटी में बर्फबारी, Rohtang दर्रा बंद, तापमान में गिरावट
Snowfall In Himachal : हिमाचल में शनिवार रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर अगले तीन दिन तक नजर आता रहेगा। इसी के चलते प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रोहतांग टॉप की पहाड़ी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। रविवार सुबह से जहां कुल्लू घाटी में झमाझम बारिश हो रही है वहीं, लाहुल घाटी में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। लाहुल में यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है। रोहतांग दर्रा, बारालाचा समेत पूरी लाहुल घाटी में में इस वक्त बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से रोहतांग मार्ग बंद हो गया है।
हिमाचल की लाहुल घाटी में बर्फबारी, Rohtang दर्रा बंद, तापमान में गिरावट#manali #snowfall #coolmosam #Follower #Followers pic.twitter.com/nUb45NKFlS
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 5, 2025
धौलाधार की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी
धौलाधार की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को बारिश और ओलावृष्टि का येलो तथा सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आठ अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना भी है।
-पंकज शर्मा
