-
Advertisement
सीएम Sukhu पहुंचे Delhi , लोकेशन को लेकर संशय, सुनील बिटृटू दिल्ली सदन में डटे
CM Sukhwinder Singh Sukhu : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) रविवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। कहा जा रहा है कि उन्हें हाईकमान ने संगठन पर चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है। दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने किसी एक नेता से मुलाकात भी की, आज वह पार्टी नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। राहुल गांधी के विदेश में होने के चलते उनका इंतजार हो रहा है,ताकि प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लग सके। राहुल गांधी दो दिन बाद यानी आठ अक्टूबर को विदेश से लौटेंगे। उससे पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पार्टी की हिमाचल मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल संग केसी वेणुगोपाल से लंबी चर्चा पिछले हफ्ते हो चुकी है। यानी होमवर्क पूरा है,अब अंतिम मुहर का इंतजार हो रहा है।
कैबिनेट के खाली पद पर भी चर्चा होगी
इसके साथ ही कैबिनेट में रिक्त पड़े मंत्री के एक पद को भरने पर भी आज सीएम सुक्खू, प्रियंका गांधी से चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग हुए 11 महीने बीत चुके हैं। कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन न होने से ऐसे में पार्टी के भीतर भी असंतोष की स्थिति देखने को मिल रही है। हिमाचल में सिर्फ पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह के सहारे ही कांग्रेस का संगठन चल रहा है। संगठन के अभाव में कांग्रेस बीजेपी के हमलों का जवाब देने में नाकाम है, साथ ही सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब सीएम सुक्खू पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर वह हामी भरे। खैर सीएम सुक्खू दिल्ली (Delhi) पहुंचे हुए हैं पर हिमाचल सदन नहीं पहुंचने से उनकी लोकेशन पर संशय खडा हुआ है। हालांकि उनके दूत सुनील शर्मा बिटृटू हिमाचल सदन दिल्ली में ही डटे हुए हैं।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

