-
Advertisement
करवाचौथ पर छुट्टी लेकर आ रहे जवान की सड़क हादसे में मौ#त, अंतिम संस्कार आज
Himachal Jawan Death: करवाचौथ के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहे सेना के जवान का सड़क हादसे में निधन हो गया। सेना के जवान ढमेश्वर दत्त( 26 ) जिला मंडी के उपमंडल गोहर के थाची का रहने वाला था। हादसा लुधियाना में हुआ है। ढमेश्वर दत्त कार में दो अन्य साथियों का साथ कार में सवार हो कर आ रहा था। इस हादसे में उनके एक और साथी की भी मौत हो गई। जबकि तीसरा साथ घायल है। ढमेश्वर दत्त का अंतिम संस्कार आज उके पैतृक गांव में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार चमकौर साहिब रूपनगर लुधियाना रोड पर सामने से आ रही एक गाड़ी से उनकी कार की टक्कर हो गई। तीसरा साथी घायल हुआ है। ढमेश्वर दत्त के परिवार में बुजुर्ग माता पिता के अलावा पत्नी व तीन साल का बेटा और आठ महीने की बेटी है। वह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। एसडीएम गोहर के अनुसार आज सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की जाएगी।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

