-
Advertisement
बिलासपुर बस हादसा: मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख देगी सुक्खू सरकार
Bilaspur Accident: बिलासपुर जिले के बरठी क्षेत्र में बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। सीएम सुखविंदर सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने की बात कही है।
बिलासपुर बस हादसे में प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपए देने की घोषणा की । सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सड़क हादसे पर जताया दुख@SukhuSukhvinder @Agnihotriinc #BilaspurAccident #CompensationAnnounced #HimachalGovernment pic.twitter.com/W3E2tsLeFy
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 8, 2025
सीएम सुक्खू ने कहा कि बीते दिन बिलासपुर में दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक निजी बस पर मलबा गिरा है और बस 18 लोग इसमें सवार थे जिसमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है । जैसे ही हादसे जानकारी मिली हो तो तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया । बस मलबे में पूरी तरह से दब गई और मलबा हटाने के लिए जेसीबी में लगाई गई । इस हादसे में अभी तक मौत का आंकड़ा 16 पहुंचा हैं। एक बेटी और बेटा हादसे में सुरक्षित बचे हैं ।
राजेश धर्माणी भी वापस पहुंच गए हैं
सीएम ने कहा कि हादसे के बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से बात की गई और वह कुल्लू से दशहरा छोड़कर रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मंत्री राजेश धर्माणी भी एक कार्यक्रम में दिल्ली गए हुए हैं और वह भी वापस पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा के तौर पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 जून से इस साल काफी बारिश हो रही है और बारिश का दौर अभी भी जारी है। पहाड़ों पर भी लैंडस्लाइड हो रहे हैं ।
संजू चौधरी

