-
Advertisement
HPU में एसएफआई और एबीवीपी में खूनी संघर्ष, कई छात्र घायल
HPU Fight: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सुबह एसएफआई और एबीवीपी के छात्रों में भिड़ंत हो गई। समरहिल चौक स्थित एचपीयू के गेट पर हुए इस खूनी संघर्ष में लगभग आधा दर्जन छात्रों को चोटें आई हैं। हुआ यूं कि दोनों छात्र संगठन विश्वविद्यालय में छात्रों का ‘गेट वेलकम’ कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई और खूनी संघर्ष में बदल गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और तेजधार हथियारों से भी हमला किया। इस हमले में लगभग आधा दर्जन छात्र कार्यकर्ता घायल हो गए।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों में झड़प हो गई। एसएफआई और एबीवीपी के छात्रों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में कई छात्रों को चोटे आई हैं। समर हिल में बीच सड़क पर दोनों संगठनों के छात्र आपस में भिड़ गए।#Shimla #Clash #StudentGroups #HimachalPradeshUniversity #HPU #ABVP pic.twitter.com/2hOnT1XlOv
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 9, 2025
एबीवीपी की एचपीयू इकाई के अध्यक्ष अक्षय ने बताया कि सुबह उनके कार्यकर्ता ‘गेट वेलकम’ कर रहे थे, तभी एसएफआई के करीब 25 कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में छात्रोंको गंभीर चोटें आई हैं।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

