-
Advertisement
बीजेपी निश्चित रहें तय समय पर होंगे पंचायती राज चुनाव, फिलहाल पोस्टपोन किए
Himachal Panchayat Chunav: हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा पंचायती राज्य चुनाव को फिलहाल स्थगित किया है इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और चुनावों से भगाने के आरोप लगा रहे हैं वहीं सीएं सुखविंदर सिंह सुक्खू बीजेपी पर मुद्दों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने और लोग लोगों का ध्यान भटकने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम हर बात का विरोध करना है और लोगों का ध्यान भटकाना है। हिमाचल प्रदेश में काफी ज्यादा इस बार आपदा में नुकसान हुआ है और जिला के डीसी द्वारा फिलहाल राहत व बचाव कार्य करने की बात कही गई है। अभी पंचायत की सड़कों को जोड़ा जा रहा है बारिश अभी भी हो रही है ओर डिजास्टर एक्ट पूरे प्रदेश में है ।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1976547364421919061
पंचायती राज चुनाव का समय 23 जनवरी तक है
सीएम सुक्खू ने कहा डिजास्टर एक्ट के तहत अभी पंचायत चुनावों को पोस्टपोन किया गया है और जैसे परिस्थितियां ठीक होती हैं पंचायती राज चुनाव करवाएं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी को ध्यान रखना चाहिए पंचायती राज चुनाव जरूर होंगे इसमें कोई दो राय नहीं है । सरकार का पहला कर्तव्य बनता है कि आपदा प्रभावित और प्रभावों को राहत पहुंचाना, जिनके घर उजड़ गए हैं, उनको राहत देनी है जिनका नुकसान हुआ है उनको मुआवजा देना है उसे दृष्टिकोण से कार्य सरकार कर रही है। यदि प्रशासन पंचायत चुनाव में लगा दिया तो आपदा प्रभावितों को राहत राशि देने कौन जाएगा। बीजेपी पंचायती राज्यों को ध्यान में रखें और चुनाव जरूर होंगे । जैसे ही सड़कों को खोल देंगे पंचायत चुनाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव का समय 23 जनवरी तक रहता है, सरकार आपदा से निपटने में लगी है। ऐसे में समय पर ही चुनाव सरकार करवाएगी।
जयराम ठाकुर का दर्द छलका है
वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा अनुराग ठाकुर और अन्य नेताओं पर की गई टिप्पणी पर भी सीएम सुक्खू ने निशाना साधा और कहा कि बीजेपी पांच गुटों में बटी हुई है। जयराम ठाकुर का दर्द छलका है। जिस तरह से मंडी में अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लग रहे थे ,उससे उन्हें परेशानी हुई है। रमेश धवाला ,राजीव बिंदल और हर्ष महाजन एंड कंपनी है। पूरी बीजेपी 5 गुटों में बंटी है। केवल सुर्खियों में रहने के लिए ये लोग बयानबाजी कर रहे है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है
संजू

