-
Advertisement
सीएम सुक्खू के निर्देश- सचिवालय में सभी अफसरों की लगेगी हाजिरी,10 बजे पहुंचे ऑफिस
CM Sukhu: सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सख्त निर्देश दिए कि सचिवालय में सभी अफसरों की हाजिरी लगेगी । उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचना होगा। हर विभाग में सीएम की घोषणाओं की समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे। सीएम मुख्य सचिव व प्रधान सलाहकार आईटी को हर 15 दिन में रिपोर्ट भी देनी होगी
सोलन के वाकनाघाट में बनेगी साईबर सिटी
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू नेकहा कि प्रदेश सरकार जिला सोलन के वाकनाघाट में साईबर सिटी स्थापित करने की योजना बना रही है। यह साईबर सीटी 650 बीघा भूमि पर बनेगी, जिसमें डाटा स्टोरेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अन्य सूचना प्रौद्योगिकी आधारित उद्योग कार्यशील होंगे। सीएम ने विभाग को परियोजना से जुड़े विस्तृत ब्लू प्रिंट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को प्रमुख क्षेत्र बतातेे हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने और सूचना प्रौद्योगिकी अधोसंरचना क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।
विभागों को अपने कार्यों को डिजिटाइज करना चाहिए
शासन में डिजिटल सेवाओं की महत्ता पर बल देते हुएसीएम ने कहा कि सभी विभागों को अपने कार्यों को डिजिटाइज करना चाहिए ताकि उत्कृष्ट एवं नागरिक हितैषी सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अधिक से अधिक सेवाओं को एक क्लिक के माध्यम से लोगों के घर-द्वार पर पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं को पूर्ण रूप से अपनाना चाहिए और कार्यालयों में पारदर्शिता लाने व कार्य को प्रभावी बनाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली को प्रयोग में लाना चाहिए। सीएम ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-फाईल प्रबंधन व नवीन प्रौद्योगिकी के प्रयोग में निपुण बनाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि वह कार्यालय में इसे अधिक से अधिक उपयोग में लाएं
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

