-
Advertisement
पांगी के स्कूल में ताला-बाहर खड़े रहे मंत्री नेगी और बच्चे ,ताला तुड़वाया और एसडीएम से मांगी रिपोर्ट
Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के दावे करती रही हे पर प्रदेश के दुर्गम इलाकों में शिक्षा व्यवस्था का हाल कैसा है इसका खुलासा उस वक्त हो गया जब मंत्री जगत सिंह नेगी एक स्कूल में पहुंचे। वहां हाल ये था कि बच्चे गेट के बाहर खड़े थे और गेट पर ताला लटका था। पहले मंत्री जी ने इंतजार किया पर जब कोई गेट खोलने नहीं आया तो ताला तुड़वाकर बच्चों को भीतर बिठाया। कुछ देर बाद एक शिक्षक पहुंचा तो सही पर चाबी उसके पास भी नहीं थी। मंत्री ने एसडीएम पांगी को जांच कर पूरी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दे दिए हैं।
पांगी में मंत्री जगत सिंह नेगी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे तो बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे और गेट पर लगा था ताला। मंत्री ने स्वयं स्कूल का ताला तुड़वाकर बच्चों को कक्षा में बिठाया। मामला पुर्थी पंचायत के मिडल स्कूल थांदल का है।@SukhuSukhvinder @irohitthakurINC @JSNegiINC pic.twitter.com/FDSi2f3FsM
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 16, 2025
दरअसल पांगी में सौर पंचायत से मिंधल की ओर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का काफिला जा रहा था तो थांदल गांव के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि थांदल स्कूल का स्टाफ अकसर गैरहाजिर रहता है। बच्चों की पढ़ाई ठप है। ग्रामीणों की बात सुनते ही मंत्री ने तुरंत दिशा बदली और बिना सूचना के स्कूल पहुंच गए। मौके पर उन्होंने पाया कि मिडल स्कूल थांदल में सुबह 10:30 बजे तक कोई शिक्षक मौजूद नहीं था, जबकि 35 बच्चे ए स्कूल के बाहर खड़े थे। कुछ देर बाद सिर्फ एक शिक्षक स्कूल पहुंचा, लेकिन उसके पास भी चाबियां नहीं थीं। मंत्री ने बिना देर किए ताला तुड़वाने के आदेश दिए और बच्चों को भीतर बिठाया। इस हालत पर मंत्री ने एसडीएम पांगी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
सुभाष महाजन

