-
Advertisement
Himachal BJP | Political | Congress |
बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में पहली बार 24,576 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप कर जंबो टीम खड़ी की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बीते चार माह में 16,582 कार्यकर्ताओं को प्रदेश से लेकर मंडल स्तर पर पदाधिकारी बनाया है। इनके अलावा प्रदेश के कुल 8007 बूथों में से 7994 में अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए हैं। संगठनात्मक नियुक्तियों में पार्टी ने बाजी मार ली है। प्रदेश कार्यसमिति में बीजेपी ने 200 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा है। 7 में से 6 मोर्चों का गठन करते हुए 253 कार्यकर्ताओं को प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है। बीजेपी के 17 संगठनात्मक जिले हैं, उसमें 1222 नियुक्तियां हो चुकी है और 6 मोर्चों में 3060 नियुक्तियां की गई है। बीजेपी ने मंडलों का विस्तार भी किया है। पहले हिमाचल प्रदेश में 74 मंडल थे अब 171 हो गए हैं। मंडल कार्य समितियो में 10ए821 नियुक्तियां हुई हैं। मंडल स्तर पर मोर्चों के सभी अध्यक्षों का चयन भी कर दिया गया है। इनकी संख्या 1026 है। उधर बीते करीब एक वर्ष से हिमाचल कांग्रेस सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के सहारे ही चल रही है। कांग्रेस की प्रदेश से लेकर ब्लॉक तक की कार्यकारिणी का अभी तक गठन नहीं हुआ है
