-
Advertisement
हिमाचल में बर्फबारी से बंद रोहतांग दर्रा बहाल, कुल्लू के गड़सा में गिरे जमकर ओले
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई स्थानों में मौसम खुला है लेकिन धर्मशाला और कुल्लू में बारिश और ओले गिरने की सूचना है। ओलावृष्टि से गड़सा के कई क्षेत्रों में ओलों की परत बिछ गई। बर्फबारी से बंद रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। बर्फ देखने की चाहत में ज्यादातर टूरिस्ट रोहतांग पास पहुंच रहे हैं और बर्फ के बीच मौज मस्ती कर रहे हैं। राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तीन जिलों चंबा, मंडी और कांगड़ा में आज हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर गिरी बर्फ को देखने देशभर से टूरिस्ट पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। बर्फबारी से बंद रोहतांग दर्रा बीती शाम को ही वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। बर्फ देखने की चाहत में ज्यादातर टूरिस्ट रोहतांग पास पहुंच रहे हैं और बर्फ के बीच मौज मस्ती कर रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में कल से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। अगले छह दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। इससे दिन के तापमान में हल्का उछाल आएगा
तुलसी.

