-
Advertisement
Himachal|TravelStory|HeritageTrack
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर रौनक लौट आई है। त्योहारी सीजन के बीच बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला भी इन दिनों पर्यटकों से खचाखच भरी हुई है। होटल, मॉल रोड और रिज में हर तरफ रौनक दिखाई दे रही है। पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है क्योंकि सीजन की शुरुआत से ही बुकिंग में तेजी आई है। शिमला पहुंचने के लिए सैलानियों की पहली पसंद कालका.शिमला टॉय ट्रेन बनी हुई है। 15 नवंबर तक सभी सीटें एडवांस में बुक हो चुकी हैं। आइए देखते हैं शिमला से संजू की ये वीडियो रिपोर्ट
