-
Advertisement
CM Sukhu|Politics|Jairam Thakur
कांग्रेस हाईकमान ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिहार चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। सीएम सुक्खू नवंबर के पहले सप्ताह में बिहार दौरे पर जाएंगे, जहां वह कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं और रोड शो करेंगे। सुक्खू को विशेष रूप से उन क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जहां उत्तर भारत से जुड़ी बड़ी आबादी है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि सुक्खू का संगठनात्मक अनुभव कांग्रेस को बिहार में लाभ दिलाने में सहायक होगा। सीएम सुक्खू का यह दौरा दो से तीन दिनों का होगा। इस दौरान वह पटना, गया और भागलपुर जिलों में आयोजित जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। सीएम के भाषणों में लोकतंत्र की मजबूती, जनता से सीधा संवाद और जनता के अधिकारों की रक्षा मुख्य मुद्दे होंगे। दूसरी ओर बीजेपी भी हिमाचल से अपने वरिष्ठ नेताओं को बिहार भेजने की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नवंबर में बिहार में प्रचार के लिए रवाना होंगे। जयराम ठाकुर बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में कई जिलों में जनसभाएं करेंगे और कांग्रेस सरकार की नीतियों पर निशाना साधेंगे।
