-
Advertisement
Himachal की एक और शादी चर्चा में, बाउंसर्स के बीच दुल्हन की एंट्री-Video वायरल
Himachal Viral Marriage : सोशल मीडिया के इस दौर में एक तरफ जहां हिमाचल के सिरमौर में संविधान की शपथ लेकर शादी संपन्न हुई वहीं एक शादी में बाउंसर की सिक्योरिटी के बीच सुर्खियां बटौर रही है। ये शादी शिमला के सुन्नी में हुई, यहां पर दुल्हन और दुल्हे की सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया गया था। चर्चा है कि सोने व हीरे से जड़ित जेवरात की सुरक्षा के लिए शादी में बाउंसर बुलाए गए। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सच में ही ऐसा था या नहीं। लेकिन शादी समारोह स्थल पर बाउंसर्स जरूर तैनात किए गए थे।
राजधानी शिमला के सुन्नी-घरयाणा में एक निरंकारी विवाह समारोह का आयोजन हुआ,जिसमें दूल्हा-दुल्हन बराबर सुरक्षा घेरे में रहे। पूरे शादी समारोह के दौरान मेहमानों को दूल्हा-दुल्हन के ज्यादा करीब नहीं जाने दिया गया।#NirankariWeddingCeremony #Sunni #Gharyana #Shimla #Bride #Groom pic.twitter.com/cUoUOiJVz2
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 29, 2025
बारात के साथ सात बाउंसर भी आएं
जानकारी के अनुसार गत 24 अक्टूबर को हरियाणा से वंश की बारात सुन्नी की सकीना को ब्याहने पहुंची। वर और वधु पक्ष दोनों निरंकारी मिशन से जुड़े है। इसलिए लगभग 500 निरंकारी मेहमान भी इस शादी में शामिल हुए। बारात के साथ सात बाउंसर भी आएं, जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं थी। एक बाउंसर के पास गन थी। इस दौरान गनमैन और बाउंसर दूल्हा व दुल्हन के आसपास घूमते नजर आए। चर्चा ये हो रही है कि दूल्हे का सेहरा सोने व हीरे से जड़ित था। इसलिए सुरक्षा कड़ी थी।
क्या कहते है दुल्हन के पिता
मगर दुल्हन के पिता सुरेंद्र कुमार का कहना है बारात हरियाणा से आई थी। वहां कुछ लोग शादी में बाउंसर बुलाते हैं। इसलिए उनकी बेटी की शादी में बारात के साथ बाउंसर आए। दूल्हा पेशे से एडवोकेट और जिम ट्रेनर है और जिनको बाउंसर बोला जा रहा हैं, उन को वंश ने ट्रेनिंग दे रखी है। बाउंसर दोस्तों ने तय किया था कि शादी में कुछ नया करेंगे। इसलिए उनके दोस्त शादी में बाउंसर बनकर शामिल हुए। हरियाणा में बाउंसर के साथ शादी आम बात है। इसलिए, बारात के साथ उनके दोस्त सुन्नी भी पहुंचे।
संजू चौधरी

